गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो किला मुबारक के पास स्थित है। ऐसा माना जाता है कि पाकपत्तन जाने से पहले सूफी संत बाबा फरीद ने यहाँ 40 वर्ष तक तपस्या की थी। लकड़ी का एक टुकड़ा जिसका उपयोग बाबा फरीद अपने हाथ साफ़ करने के लिए करते थे, यहाँ संभालकर रखा गया है। इस गुरुद्वारे में गरीबों को भोजन दिया जाता है और प्रत्येक गुरूवार को यहाँ बड़ी संख्या में भक्त सूफी संत की पूजा करने आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications