Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देव दीपावली पर लाखों दीयों की रोशनी से जगमगाएं वाराणसी के गंगा घाट - जमकर फूटे पटाखे, देखिए शानदार Photos

देव दीपावली पर लाखों दीयों की रोशनी से जगमगाएं वाराणसी के गंगा घाट - जमकर फूटे पटाखे, देखिए शानदार Photos

देव दीपावली के मौके पर महादेव की नगरी काशी के गंगा घाट लाखों दीयों की रोशनी से जब जगमगा उठे तब वह नजारा बड़ा ही अद्भुत था। साल में एक बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनायी जाने वाली देव दीपावली की छटा वाराणसी में कुछ अलग ही होती है। सांस्कृतिक हो या धार्मिक मान्यताएं, देव दीपावली के इन अद्भुत पलों का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वाराणसी के सभी घाटों पर एकत्र हुए।

मिट्टी और गोबर से बने दीयों से जगमगा रहे गंगा के 52 घाट, लेजर शो और जमकर हुई आतिशबाजी...कुछ यूं रहा वाराणसी में साल 2024 का देव दीपावली का त्योहार। इस मौके का साक्षी बनने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सभी काशी में उपस्थित रहे।

dev deepawali 2024 kashi

अगर आप देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में उपस्थित नहीं रह पाने का अफसोस कर रहे हैं, तो उदास होने की जरूरत नहीं है। हम खास आपके लिए लेकर आएं हैं देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों से कुछ शानदार और चुनिंदा तस्वीरें :-

Dev Deepawali Varanasi

सूरज ढलते ही सैंकड़ों स्वयं सेवक गंगा घाटों पर सजाए गये दीपकों को सजाने के काम में जूट गये।

Dev Deepawali 2024

देव दीपावली के मौके पर गंगा घाटों पर दीयों को जलाने के काम में स्थानीय लोगों ने भी मदद की।

Dev Deepawali kashi

महादेव की नगरी वाराणसी में गंगा के सभी घाटों को कुछ इस तरह से दीयों की रोशनी से जगमगाया गया।

Dev Deepawali Varanasi kashi 2024

सिर्फ गंगा के घाट ही नहीं देव दीपावली के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की छटा भी अद्भुत दिखी।

Dev Deepawali Varanasi kashi 2024

सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखों की संख्या में खासतौर पर देव दीपावली को मनाने के लिए पर्यटक वाराणसी पहुंचे।

namo ghat dev deepawali

रोशनी से नहाया बनारस का नमो घाट।

ganga arati on dev deepawali

बनारस के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली के मौके पर की गयी 'महा आरती'।

varanasi 2024 dev deepawali

बनारस के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर जब रोशनी जगमगायी तो दूर से ही वह नजारा बड़ा शानदार दिख रहा था।

Dev Deepawali Varanasi kashi 2024 vice president

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस मौके पर वाराणसी के गंगा घाटों पर उपस्थित रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति भी उल्लेखनिय रही।

Dev Deepawali Varanasi kashi 2024 cm yogi

देव दीपावली का त्योहार सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कंधों पर उठा रखी थी।

Dev Deepawali Varanasi kashi 2024 firecrackers

करीब 1 घंटे तक जमकर हुई आतिशबाजी जिसे देखकर हर कोई बस हैरान रह गया।

firecrackers 2024

देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में जो भी उपस्थित रहा, बस वाहवाही ही करता रहा।

firecrackers varanasi 2024

मनमोहक आतिशबाजी की लुभावनी तस्वीर।

Dev Deepawali Varanasi kashi 2024 lesser show

वाराणसी के घाटों पर शुरू हुआ लेज़र शो...लोगों की आंखों को चौंधियाने वाला रहा।

Dev Deepawali Varanasi 2024 lesser show

गोमुख से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले मां गंगा कौन-कौन से शहरों से होकर गुजरती है, लाईट एंड साउंड शो के जरिए दिखाया गया।

**फोटो साभार : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग

More News

    Read more about: photo gallery varanasi festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+