विष्णुपाद मंदिर, गया का एक आकर्षक स्थल है जो फाल्गु नदी के किनारे पर स्थित है यहां भगवान विष्णु के पैरों के निशान बने हुए है। यहां ब्रह्ममुंजी पहाड़ी, मंदिर से 1 किमी. की दूरी पर दक्षिणपश्चिम दिशा में स्थित है। यह एक रूचिकर स्थान है। इस पहाड़ी तक चढ़ने में खासा आंनद आता है।
यहां से मंदिर का दृश्य शानदार दिखता है। विष्णुपाद मंदिर में भगवान विष्णु के पैरों के निशान, 40 सेमी. लम्बे और चांदी की परत से मढ़े हुए है। इस मंदिर में एक मंडप है और आठ सुंदर नक्काशीदार खंभे है। पूरा मंदिर ग्रेनाइट का बना हुआ है।
मंदिर परिसर में एक बरगद का वृक्ष है जिसे अक्षयवट कहा जाता है, इस वृक्ष के नीचे मृतकों के अंतिम संस्कार की रस्में की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications