झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित यह हरिहर धाम पर्यटकों के पसंदीदा स्थलों में से एक है। इसे हरिहर धाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में संसार का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित है जिसकी ऊँचाई 65 फीट है। 25 एकड़ में फैला हुआ यह मंदिर नदी से घिरा हुआ है। इस बड़े शिवलिंग को पूरा करने में तीस साल लगे थे।
पूरे देश से भक्त गण, श्रावण मास की पूर्णिमा को इस मंदिर में आते हैं इसके अलावा पर्यटक, साल भर यहाँ आते रहते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, श्रवण मास की पूर्णिमा की रात भगवान शिव के भक्तों द्वारा बहुत पवित्र मानी जाती है। यहाँ नागपंचमी भी मनाई जाती है। इस मंदिर के धार्मिक महत्व के कारण यहाँ कई शादी समारोह भी होते हैं। ग्रैंड ट्रंक रोड, हरिहर धाम से 3 किमी की दूरी स्थित बगोदर से होकर गुजरती है। यह गिरीडीह जिले के दक्षिण पश्चिम में 60 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा सा गांव है। यह मंदिर अपनी विशिष्ट और क्लासिक संरचना के कारण भी देखा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications