इदागुंजी को इदानगुंजी के नाम से भी जाना जाता है, यह हिंदूओं का प्रमुख तीर्थस्थल है। इस स्थान पर एक प्रमुख आकर्षण स्थल भी है जिसे मातोबर श्री विनायक देवारू मंदिर के नाम से जाना जाता है जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान गणेश की दो हाथों वाली मूर्ति स्थापित है। उनके दोनों हाथों में मोदक रखे हुए है।
श्रद्धालु इस मंदिर में आकर दोपहर का भोजन मुफ्त में कर सकते है। ऐसा माना जाता है कि यहां आने सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी हो जाती है। इस मंदिर की मूर्ति, गोकर्ण की पहचान है। यहां एक साल में लगभग 1 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते है। लोकप्रिय लोकगीत के अनुसार, इस स्थान पर भगवान गणेश का वास है, इसीकारण इसे कुंजारान्या के नाम से जाना जाता है। इस स्थान पर आकर कई ऋषियों और संतों ने आकर पूजा की थी।



Click it and Unblock the Notifications