Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» गुना

गुना - नदी के किनारे पर बसा शहर

8

गुना मध्यप्रदेश में पार्वती नदी के किनारे पर बसा एक शहर है। यह मालवा के पठार के उत्तर-पूर्व में स्थित है। गुना मध्यप्रदेश का एक जिला भी है और इसे चंबल व मालवा के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। इतना ही नहीं, इसे मध्यप्रदेश के सबसे विकसित जिले के तौर पर भी देखा जा रहा है।

गुना का इतिहास

गुना प्रचीन अवंती साम्राज्य का एक हिस्सा था, जिसकी स्थापना चंद प्रदयोता महासेना ने की थी। 18वीं शताब्दी में इस स्थान पर प्रसिद्ध मराठा सेनापति रामोजी राव सिंधिया ने कब्जा कर लिया। 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद गुना मध्य भारत के राज्य के 16 जिलों में से एक था। बाद में मध्य भारत को मिला कर मध्यप्रदेश बना दिया गया।

गुना और आसपास के पर्यटन स्थल

गुना में पर्यटन के लिए कई खूबसूरत जगह है। गुना शहर के विवेक कॉलोनी में स्थित पंचमुखी हनुमान आश्रम धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है।

ऐसा माना जाता है कि यह स्थान भगवान हनुमान के पांच शक्तियों में से एक है।  यह जगह गुना रेलवे स्टेशन से 4 किमी दूर है। आश्रम में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। अन्य पवित्र स्थलों में बिश्भूजी मंदिर और जैन मंदिर का भी अहम स्थान है। इसके अलावा बजरंगगढ़ का किला भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

गुना कैसे पहुंचे

गुना में रेलवे स्टेशन होने के कारण रेल मार्ग से गुना आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो पहले आपको भोपाल जाना होगा।

घूमने का सबसे अच्छा समय

फरवरी-मार्च में गुना घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान यहां के मौसम में न ही ज्यादा ठंडक रहती है और न ही ज्यादा गर्मी।

 

गुना इसलिए है प्रसिद्ध

गुना मौसम

घूमने का सही मौसम गुना

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें गुना

  • सड़क मार्ग
    गुना मध्यप्रदेश के अन्य हिस्सों से काफी अच्छे से जुड़ा हुआ है। यह जगह नेशनल हाइवे 3 पर स्थित है। वहीं राज्य मार्ग की लंबाई 250 किमी है, जो पूरे गुना जिले को आपस में जोड़ता है। गुना पर्यटन नियमित रूप से बस सेवा भी उपलब्ध कराता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    गुना रेलवे स्टेशन ब्रॉड गज रेलवे लाइन पर स्थित है। रेल मार्ग के जरिए गुना आसानी से पहुंचा जा सकता है। गुना के लिए परिवहन व्यवस्था काफी तेज है। हाल के दिनों में मध्यप्रदेश सरकार ने इस व्यस्था को तेज और बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाएं हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    अगर आप हवाई मार्ग से गुना जाने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जाना होगा। भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट गुना का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। इसके बाद आपको प्राइवेट कार के जरिए भोपाल से गुना का 188 किमी का सफर तय करना होगा।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 Mar,Thu
Return On
13 Mar,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 Mar,Thu
Check Out
13 Mar,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 Mar,Thu
Return On
13 Mar,Fri