जैन मंदिर गुना का एक और दर्शनीय स्थल है। इसका मूल नाम श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र है। इसे 1236 में जैन संत श्री पदा शाह के द्वारा बनवाया गया था। मंदिर में लाल पत्थर से बने जैन तीर्थंकर की कई प्रतिमाएं हैं। इतना ही नहीं, मंदिर में शानदार मूर्तियों के अलावा इसके अंदर और बाहर की दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी भी की गई है।
स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि श्री पदा शाह को यहीं पास में ही एक जादुई पत्थर मिला था, जिससे वह इस मंदिर को काफी कम में बनाने में सफल रहे। इस जैन मंदिर के मुख्य देवता भगवान शांतिनाथ हैं, जो आसमान की ओर मुंह करके खड़े हैं।
लाल रंग की यह प्रतिमा 18 फीट ऊंची है। मंदिर के अन्य देवताओं में भगवान अमरनाथ और कुंथूनाथ शामिल हैं, जो भगवान शांतिनाथ के दोनों ओर पर विराजमान हैं। दूसरे भगवानों की प्रतिमा से इस मंदिर की भव्यता और भी बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications