सोनेपुर हाजीपुर के सामने स्थित है। अक्टूबर – नवंबर के महीनों में यहाँ प्रतिवर्ष पूर्णिमा के दिन से, जिसे कार्तिक दिवस भी कहा जाता है, पंद्रह दिनों तक यहाँ पशु मेला भरता है। सोनपुर बहुत प्रसिद्ध है तथा एशिया के बड़े मेलों में से एक है। यह मेला पशुओं तक ही सीमित नहीं है।
इसमें अनेक कार्यक्रम जैसे लोक नाटक, लोक नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक और सर्कस भी आयोजित किये जाते हैं जो पर्यटकों को रोमांचित करते हैं। इस मेले में सिर्फ पशु ही नहीं बल्कि बहुतायत में स्वदेशी वस्तुएं जैसे कपड़े, लकड़ी का फर्नीचर आदि भी खरीदा जा सकता है। मेले का प्रबंधन राज्य पर्यटन विभाग करता है तथा मेले के दौरान रहने की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications