केरल के इडुक्की जिले में स्थित चेरूथनी बांध एक और प्रसिद्ध बांध है। बांध चीरूनथनी नदी पर बनाया गया है। यह नदी पेरियार नदी की एक महत्वपूर्ण सहायक नदी है। इस बांध से जल विद्युत शक्ति बनती है जिससे आस-पास के स्थानों को विद्युत आपूर्ति होती है। यह बांध जिन गांवों को बिजली देता है वे हैं-करिम्बन,मंजप्परा,वजथाप तथा मनियारंकुड़ी। यह इडुक्की जलाशय परियोजना का तीसरा बांध है। फोटोग्राफी के लिए एक अच्छी जगह है।



Click it and Unblock the Notifications