हिल व्यू पार्क इडुक्की से सिर्फ 1.5 किमी है। पार्क एक टीले पर स्थित है तथा 8 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। खूबसूरती से सुसज्जित इस पार्क में एक प्राकृतिक झील है जो इसके आकर्षण को और बढ़ा देती है। जैसा कि पार्क के नाम से स्पष्ट है, यह नजदीकी स्थलों का एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।
इस जगह से आप हिरण, जंगली भैंसा और जंगली हाथियों को उनके प्राकृतिक निवास में देख सकते हैं।आप झील पर एक रोमांचक नाव की सवारी का भी आनन्द ले सकते है।. पार्क एक हर्बल उद्यान है, जहां आप निश्चित रूप से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
बच्चों को व्यस्त रखने के लिए यहां एक खेल का मैदान भी है। हिल व्यू पार्क इडुक्की आर्क बांध और चीरूथनी बांध के निकट स्थित है । यह पार्क बांध जलस्तर से 350 फीट ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थान की यात्रा के बिना इडुक्की की यात्रा अधूरी है। अपनी दूरबीन व कैमरा ले जाना न भूलें। इस तरह आप अपनी यादों को संजो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications