दुनिया में सबसे अनूठी जगहों में से एक, ख्वैरामबंद बाजार में इमा किथेल महिलाओं का अकेला बाजार है। पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले इमा किथेल में आप हर चीज और सब कुछ पा सकते हैं। यदि एक कोने में, एक औरत एक किलो मछली तौलने में व्यस्त है, तो दूसरे कोने में कोलाहल के बीच एक औरत बुनाई करती हुई और ग्राहकों को खुश करने के लिए तुरंत के बने हुए ऊनी कपड़ों को बेचती हुई पाई जा सकती है।
एक परंपरा, जो 100 से अधिक साल पुरानी है, इमा किथेल महिलाओं की समानता और स्वतंत्रता का एक शुद्ध प्रतीक है। एक आदमी भी यहाँ कुछ भी बेंचता हुआ नहीं पाया जाता है और 3000 से अधिक महिलाओं ने यहाँ अपने कारोबार को स्थापित किया है। सब्जियों से मछली, हथकरघा और हस्तशिल्प तक, इमा किथेल में आप कुछ भी पा सकते हैं।
इमा किथेल एक मणिपुरी शब्द है, जिसमें इमा का मतलब है माँ और किथेल का मतलब है बाजार। समुदायों और धर्म का विचार किये बिना, कोई भी औरत यहाँ दुकान लगा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications