बोरघाट मंदिर जयंतिया हिल्स के बोरघाट गांव में स्थित है। यह मंदिर बांग्लादेश सीमा से काफी करीब है। 1880 तक यह अपने संपूर्ण स्वरूप में था। 1897 में आए भूकंप के बाद से यह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में आ गया है। हालांकि इसके बाद भी यहां श्रद्धालुओं का आना कम नहीं हुआ।
यह एक हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इसके अंदर का हिस्सा जले हुए ईंट के टुकड़े से बना है। यह 100 मीटर लंबी और 70 मीटर चौड़ी साधारण ईंट वाली दिवार से घिरा हुआ है। पुराने समय में इस मंदिर में जयंतिया राजा पशुओं की बलि चढ़ाते होंगे। हालांकि अब यहां ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है।
यहां आने वाले पर्यटक यहां पूजा-अर्चणा करते हैं। आप एक कैब बुक कर के लाद रिमबाई-बताव-बोरघाट रोड के जरिए बोरघाट मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications