इवमूसियांग को पवित्र पत्थरों के स्थान के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही यहां जयंतिया हिल्स का सबसे बड़ा बाजार भी लगता है। बाजार के बीच में एक पवित्र पत्थर है, जिसके आधार पर इस स्थान का नामकरण हुआ है। स्थानीय त्यौहार बेहदीनखलम के दौरान लोग इस पत्थर के चारों को इकठ्ठे होकर इसकी पूजा करते हैं।
इस स्थान की खूबसूरती बेंत से बने एक पुल से और भी बढ़ जाती है। इस पुल को खासी और जयंतिया लोगों द्वारा एक छोटी सी नदी को पार करने के लिए बनाया गया है। इवमूसियांग यहां आने वाले पर्यटकों को शॉपिंग का भी बेहतरीन विकल्प मुहैया कराता है।
यहां आपको कई तरह के हैंडीक्राफ्ट, बेहद टिकाऊ बेंत की टोकरी व चटाई, बरसाती, और सोने के लिए चटाई मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां बांस से बनी खूबसूरत छड़ियां भी मिलती हैं, जिसका इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए किया जाता है। देखा जाए तो इस कस्बे में एक अजीब सा सम्मोहन है। इवमूसियांग पहुंचना बेहद आसान है। आप शिलांग या जोवाई से टूरिस्ट बस या कैब ले



Click it and Unblock the Notifications