जयंतिया भाषा में सिंतु कसियर का अर्थ होता है- सुनहरा फूल। यही वह स्थान है जहां से स्वतंत्रता सेनानी कियांग नोंगबाह ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत की थी। यह जगह मिंतदु नदी के किनारे पर स्थित है। आज के समय में स्थानीय लोगों में सिंतु कसियर एक पिकनिक स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय है।
यहां आप बच्चों के साथ-साथ व्यस्कों को भी नदी में तैराकी का मजा लेते देख सकते हैं। इस नदी पर तारों के जरिए लटका हुआ एक पुल भी है। इसके अलावा इस नदी में एक वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी है। यह जगह जोवाई के उन कुछ खास जगहों में से है, जहां पर्यटक परिवार के साथ सुकून के पल बिताने आते हैं।
पर्यटकों को यहां नदी किनारे धूप सेंकते और नदी से आती ठंडी हवा का आनंद लेते देखा जा सकता है। यहां आसपास में कई छोटे-छोटे रेस्टोरेंट है, जहां आप स्थानीय व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। शिलांग से टूरिस्ट वाहन के जरिए सिंतु कसियर आसानी से पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications