अनोखी म्यूजियम ऑफ हैंड आर्ट प्रिंटिग, जयपुर में पुराने चानवार पालकी वालों की हवेली में स्थित है। यह एक चैरिटेवल फांउडेशन है जो जयपुर के पारंपरिक कलाकारों के संरक्षण के लिए काम करती है। यह गैर सरकारी संगठन न केवल रोजगार की ट्रेनिंग देता है बल्कि उभरते कलाकारों और कारीगरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करता है और प्रशिक्षण देता है।
इस फाउंडेशन का मुख्य उदे्श्य हाथ ब्लॉक छपाई को बढ़ावा देना है जो जयपुर की प्राचीन परंपरा है। इस संग्रहालय में एक कैफे और दुकान है जिसमें हस्तनिर्मित कार्ड, आभूषण और कपड़े बिकते है।



Click it and Unblock the Notifications