अगर पर्यटक रामगढ़ में किसी स्थान की सैर करना चाहते है तो इस मंदिर में अवश्य आना चाहिए। यह एक हिंदू तीर्थस्थल है। प्राकृतिक परिवेश और सुंदर वातावरण में स्थित यह मंदिर, रामगढ़ से 5 किमी. दूर चुटुपालू घाटी में स्थित है। इसकी ऊंचाई 300 फीट है और हर साल यहां कर्मा नामक वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय और बाहरी लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। माना जाता है कि इस मंदिर में प्रार्थना करने से क्षेत्र में बरसात होती है। दुर्गापूजा और नवरात्र को यहां धूमधाम से मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications