जोधपुर - जैसलमेर मार्ग पर, जोधपुर शहर से 9 किमी की दूरी पर मछिया सफारी पार्क स्थित है। यह दर्शनीय स्थलों की यात्रा और सैर सपाटे के लिए एक लोकप्रिय जगह है। यह पार्क छिपकलियों, रेगिस्तानी लोमड़ियों, नीले बैलों, नेवलों, खरगोशों, जंगली बिल्लियों, और बंदरों का प्राकृतिक निवास है। इसके अलावा, यह पक्षीप्रेमियों के लिए पक्षियों की कई दुर्लभ प्रजातियों को देखने का एक आदर्श स्थान है। पार्क में एक किला भी है, जहां से सूर्यास्त के मनोहारी दृश्य का आनंद लिया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications