वारामवेट्टा मस्जिद, कालपेट्टा शहर से लगभग 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मस्जिद, पदींजाराथारा के समीप स्थित है। यह मस्जिद 300 साल पुरानी है और वायनाड़ जिले में बनी हुई मस्जिद है। एक मुस्लिम धर्म स्थल होने के बावजूद, इस मस्जिद में जाति, सम्प्रदाय और धर्म को दरकिनार करते हुए सभी पर्यटकों को यहां दर्शन करने की अनुमति है। वारामवेट्टा मस्जिद, कालपेट्टा में वायनाड जिले के मुख्य आकर्षणों में से एक है। इस मस्जिद में हर साल मार्च महीने में भव्यता के साथ वार्षिक उत्सव मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications