Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कंजानूर

कंजानूर - भगवान शुक्र का नवग्रह मंदिर

5

कंजानूर मंदिर, तमिलनाडू के तंजावुर जिले में स्थित एक गांव है। यह स्‍थान कुंभकोणम शहर के उत्‍तर पूर्व से 18 किमी. की दूरी पर काउवेरी नदी के उत्‍तरी किनारे पर बसा है। इस स्‍थान पर प्रसिद्ध अग्निेश्‍वर स्‍वामी मंदिर है। यहां स्थित प्रसिद्ध मंदिर अग्निेश्‍वर स्‍वामी मंदिर, भगवान शिव को समर्पित है जहां ग्रह वीनस यानि शुक्र की पूजा की जाती है।

इस मंदिर में काउवेरी डेल्‍टा के नौ ग्रह बने हुए है। कंजानूर के उत्‍तर से कई सुंदर पहाडि़यां देखी जा सकती है जो ऊंचाई में 100 - 150 फीट पर स्थित है। इन छोटी पहाडि़यों में मैग्‍नेसाइट पाया जाता है।

कंजानूर का इतिहास

अग्निेश्‍वर स्‍वामी मंदिर में अग्निेश्‍वर देवता की मूर्ति लगी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में स्‍वंय भगवान शिव, ग्रह शुक्र के प्रतीक है। यह पावन मंदिर, सूर्यानार कोयील के समीप स्थित है जो सूर्य को समर्पित है और एक नवग्र‍ह मंदिर है। पंरपरा के अनुसार, तीर्थयात्रियों को मंदिर के दक्षिणी द्वार से प्रवेश करना चाहिए।

मंदिर में देवी पार्वती और भगवान शिव की मूर्ति रखी हुई है जो दाईं ओर रखी है और बाईं ओर भगवान गणेश की मूर्ति रखी है। इस मंदिर की संरचना काफी आकर्षक और शानदार है जिसमें 5 स्‍तरीय टॉवर लगे हुए है।

कंजानूर और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्‍थल और मंदिर

कंजानूर क्षेत्र में 8 नवग्रह स्‍थल मौजूद है जो निम्‍न प्रकार है : थिरूनल्‍लार ( भगवान शनि ), कंजानूर ( भगवान शुक्र ), सूर्यानार क्‍वाइल ( भगवान सूर्य ), थिरूवेनकादू ( भगवान मंगल ), थिरूनागेश्‍वरम ( भगवान राहू ), थिंगालुर ( भगवान चंद्र ) , किझपेरूपल्‍ल्‍म ( भगवान केतू )।

कंजानूर कैसे पहुंचे

कंजानूर का सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन कुंभकोणम में स्थित है और त्रिची रेलवे जंक्‍शन भी पास में है। इन दोनों ही स्‍थानों से पर्यटक टैक्‍सी या बस के द्वारा कंजानूर तक आ सकते है।

कंजानूर का मौसम

कंजानूर की जलवायु सदैव सुखद रहती है।

 

कंजानूर इसलिए है प्रसिद्ध

कंजानूर मौसम

घूमने का सही मौसम कंजानूर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कंजानूर

  • सड़क मार्ग
    कंजानूर, तंजावुर जिले में स्थित है। तमिलनाडु सरकार द्वारा कई बसों को कंजानूर और तंजावुर तक चलाया जाता है। यहां से राज्‍य के कई शहरों के लिए बसें मिल जाती है। पर्यटकों को यहां तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं उठाना पड़ेगा। तिरुवनंतपुरम , कन्याकुमारी , मदुरै , बंगलौर और चेन्नई से कंजानूर के लिए कई प्राईवेट बसें भी मिलती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    यहां का सबसे नजदीकी स्‍टेशन तंजावुर और त्रिची में स्थित है जो 58 किमी. दूरी पर बने है। यहां से मदुरई और चेन्‍नई के लिए निय‍मित ट्रेन चलती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    कंजानूर, तंजावुर जिले में स्थित है। यह स्‍थान सूर्यान क्‍वाइल से 15 किमी. दूरी पर स्थित है। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट त्रिची में स्थित है जो एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यह कंजानूर से 58 किमी. की दूरी पर बना है। यहां से देश के कई हिस्‍सों के लिए उड़ानें भरी जाती है। बंगलुरू और चेन्‍नई के लिए यहां से नियमित फ्लाइट मिलती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue