Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कन्‍नूर » आकर्षण » मुझहुप्‍पीलांगढ तट

मुझहुप्‍पीलांगढ तट, कन्‍नूर

84

मुझहुप्‍पीलांगढ तट, भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में अकेला ड्राइव - इन तट होने के कारण प्रसिद्ध है। थालास्‍सेरी से 8 किमी. दूर और कन्‍नूर से 16 किमी. दूर स्थित इस तट तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। नेशनल हाईवे - 17 के समानांतर स्थित होने के कारण यह थालास्‍सेरी और कन्‍नूर से जुड़ा हुआ है, इस तट पर हर साल हजारों यात्री घूमने आते हैं और यह जगह एक दिन की सैर या फैमिली पिकनिक के लिए आदर्श स्‍थान है।

यात्री यहां आकर 5 किमी. की दूरी तक फैले तट पर आराम से ड्राइव कर सकते हैं और यहां के रेतीले तट के नैसर्गिेक सौंदर्य का आनंद उठा सकते हैं। साल के अप्रैल महीने में यह तट युवाओं और साहसिक कार्यो में दिलचस्‍पी रखने वालों से भरा रहता है, इस दौरान यहां बीच फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस तट से दक्षिण की ओर 200 मीटर की दूरी पर धर्मादम द्वीप स्थित है जिसे पच्‍छा थुरूथु के नाम से भी जाना जाता है।

पर्यटक, मुझहुप्‍पीलांगढ तट के किनारों की सैर, मोटरसाईकिल या कारों से भी कर सकते हैं। हवा से लहराते नारियल के पेड़ और सागर के आसपास की चट्टानों से इस तट का सौंदर्य और भी मनोरम हो जाता है। इस तट की सैर, साल के किसी भी समय में की जा सकती है, हालांकि मानसून के दौरान यहां की सैर से बचना चाहिए।

 

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Jun,Sat
Return On
21 Jun,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Jun,Sat
Check Out
21 Jun,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Jun,Sat
Return On
21 Jun,Sun