Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कन्‍नूर » आकर्षण » फोर्ट सेंट एंजेलो

फोर्ट सेंट एंजेलो, कन्‍नूर

25

फोर्ट सेंट एंजेलो को कन्‍नूर कोट्टा या कन्‍नूर किले के नाम से जाना जाता है जो कन्‍नूर शहर से 3 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस किले से क्षेत्र का उत्‍कृष्‍ट दृश्‍य देखने को मिलता है क्‍यूंकि यह अरब सागर की दहाड़ती लहरों के ठीक सामने स्थित है।

इस किले का निर्माण डॉम फ्रांसिस्‍को डी अलमिड ने 1505 में करवाया था, जिनका कार्यालय भारत के पहले पुर्तगाली वायसराय के रूप में जाना जाता था। यह किला, इस क्षेत्र की बाहरी आक्रमणों से रक्षा करने के कारण मुख्‍य संरचना था। कुछ समय बाद इस किले को जब्‍त कर लिया गया और डच व ब्रिटिश दोनों के द्वारा इसका पुर्ननिर्माण करवाया गया और भारत की आजादी से पहले तक यह ब्रिटिश प्रशासन का प्रमुख सैन्‍य केंद्र था।

वर्तमान में फोर्ट सेंट एंजेलो एक संरक्षित स्‍मारक के रूप में सूचीबद्ध है और भारतीय पुरात्‍तव सर्वेक्षण प्रशासन के अधीन है। एक ऐतिहासिक इमारत होने के नाते, इस किले से क्षेत्र के इतिहास को आकार मिला है वहीं प्रत्‍येक वर्ष लाखों पर्यटक भी किले की ओर आकर्षित होते हैं।

यह किला सप्‍ताह के सभी दिनों में खुला रहता है।

समय : सुबह 8 से शाम 6 बजे तक

प्रवेश शुल्‍क : निशुल्‍क

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Aug,Thu
Return On
21 Aug,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Aug,Thu
Check Out
21 Aug,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Aug,Thu
Return On
21 Aug,Fri