पप्पीनिस्सेरी, एक छोटा सा शहर है जो कन्नूर शहर से लगभग 10 किमी. की दूरी पर स्थित है जो यहां स्थित मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के जाना जाता है। यह शहर बालियापटम नदी के किनारे और कई पहाडि़यों से घिरा हुआ है जो पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल प्रदान करता है। पमपुरूथी ( एक सुंदर स्थल खूबसूरत नदी पर स्थित ) और वादेश्वरम हिल ( स्थानीय रूप में केरल का कैलाश ), पप्पीनिस्सेरी के लोकप्रिय आकर्षणों में से एक हैं।
इस शहर के अन्य आकर्षणों में से मोन्नू पेट्टाउम्मा पल्ली है जिसे कट्टेइल पल्ली के नाम से जाना जाता है। मस्जिद का मुख्य त्यौहार, कट्टेइल पल्ली नेरचा भी यहां श्रद्धालुओं और यात्रियों को केरल के कई भागों से आकर्षित करते हैं। श्री वदेश्वरम शिवा मंदिर, इस क्षेत्र में हिंदुओं का प्रमुख मंदिर है जो पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में स्थित है और इसका नाम श्री कैलाशम ऑफ नार्थ मालाबार है।
हारून चर्च, मनकावादू जुमा मस्जिद और किचेरी पालोट्टू कावू भी इस शहर के अन्य धार्मिक स्थल हैं जिन्हे घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। पप्पीनिस्सेरी, सबसे ज्यादा यहां के विष चिकित्सा केंद्रम के लिए जाना जाता है जो सांप के काटने पर चिकित्सा करने वाला अस्पताल है।



Click it and Unblock the Notifications