Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कन्‍नूर » आकर्षण » मदयीपारा

मदयीपारा, कन्‍नूर

84

मदयीपारा, एक हरे रंग की टेकरी और एक दूर तक फैली लेटराइट चट्टान का सुंदर खिचांव है जो पजायांगढी शहर ( कन्‍नूर से 2 किमी. दूर ) में कुप्‍पम नदी के तट पर स्थित है। इस क्षेत्र में समृद्ध जैव - विविधता है और यहां का इतिहास काफी पुराना है जिससे एझिमाला के राजाओं के शासनकाल का पता लगाया जा सकता है।

पुझीकोट्टा नामक किले के खंडहर और इसके वॉचटावर को भी इस पहाड़ी के किनारों से देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस क्षेत्र का मुख्‍य आकर्षण मदयीक्‍कावु ( जिसे थिरूवार काडु भगवती मंदिर के नाम से जाना जाता है ) है जहां देवी भद्राकाली की पूजा की जाती है। वादुकन्‍नू मंदिर ( भगवान शिव की पूजा किया जाने वाला मंदिर ) और मलिक इब्‍न दिनार मस्जिद ( मदय मस्जिद के नाम से लोकप्रिय ) भी यहां स्थित हैं जो पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक के साथ - साथ धार्मिक महत्‍व का भी कारण बनती है और लोगों को आकर्षित करती है।

मदयीपारा, प्रकृतिप्रेमियों को विविध वनस्‍पतियों और फूलों के कारण रोमांचित करती है। लोग यहां की वनस्‍पतियों से आकर्षित होते हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, यहां लगभग 300 प्रकार के फूलों वाले पौधे, 30 तरह की घास, 100 प्रजाति की तितलियां और 150 प्रजाति की चिडि़यां भी पाई जाती हैं। इस क्षेत्र में औषधीय जड़ी - बूटियों की विस्‍तृत विविधता पाई जाती है, इन हर्ब के लिए यह क्षेत्र घर है। हालांकि, इस क्षेत्र को वर्तमान में पर्यटकों द्वारा खासा पसंद नहीं किया जाता है लेकिन भविष्‍य में इस जगह के तेजी से टूरिस्‍ट स्‍पॉट के रूप में उभरने के आसार नजर आ रहे हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Sep,Thu
Return On
11 Sep,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Sep,Thu
Check Out
11 Sep,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Sep,Thu
Return On
11 Sep,Fri