अथानगुडी गांव, शिवगंगाई जिले में स्थित है जो कराईकुडी से 24 किमी. की दूरी पर बसा है। यह गांव, चेट्टीनाड क्षेत्र में आता है और यह पूरे देश में यहां बनने हस्त टेराकोट्टा के कारण प्रसिद्ध है जो सिर्फ यहीं बनता है। यहां सीमेंट, रेत, सिंथेटिक ऑक्साइड और बेली जेली का इस्तेमाल करके टाइल्स बनाएं जाते है।
टेराकोट्टा टाइल्स को सबसे पहले आकार दिया जाता है और उसके बाद उसे धूप में सुखाया जाता है और बाद में उस पर कृत्रिम रूप से एक डिजाइन बनाई जाती है। इन टाइल्स पर अच्छी आकृति बनाई जाती है। लोग यहां के टाइल्स को घरों और लॉन में लगवाते है।
इन सभी टाइल्स पर कई प्रकार की आकृतियां बनी होती है। आप अपने कमरे की दीवारों के रंग के हिसाब से भी टाइल्स यहां से खरीद सकते है। वास्तव में यहां के टाइल्स बेहद सुंदर होते है जो घर को खास बना देते है।



Click it and Unblock the Notifications