वैरावन कोविल मंदिर, चेट्टीयार के द्वारा सात प्रमुख मंदिरों में से एक है। वास्तव में, इसे चेट्टीयार परिवार का तीसरा प्रमुख मंदिर माना जाता है। यह मंदिर, कराईकुडी से 10 किमी. की दूरी पर स्थित है और यह कराईकुडी और तिरूचिरापल्ली मार्ग से जुड़ा हुआ है।
यह मंदिर, भगवान संदीशवारर और उनकी पत्नी देवी कमाक्षी अम्माई को समर्पित है। इस मंदिर के पीछे वैरावा तीर्थम स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि इस टैंक के पानी के चमत्कार है, इसमें स्नान करने से सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते है।
जिन लोगों को चर्म रोग की समस्या होती है वह इसमें स्नान करके उन दिक्कतों से छुटकारा पा सकते है। कई लोगों का कहना है कि इस कुंड में स्नान करने से उनकी मांसपेशियों और हड्डियों में विकास हुआ है। आर्थराइटिस या अन्य समस्या होने पर भी इसमें स्नान किया जा सकता है। बल्कि आज भी चेट्टीयार के इस मंदिर की धार्मिक महत्व बरकरार है।



Click it and Unblock the Notifications