राजस्थान स्थित किशनगढ़ एक शहर के साथ एक नगर पालिका है जो अजमेर के उत्तर पश्चिम में स्थित है और वहां से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किशनगढ़ ब्रिटिश राज के दौरान जोधपुर रियासत की राजधानी भी रह चुका है।
इतिहास के पन्नों में...
इस शहर का नाम किशन सिंह के नाम पर रखा गया किशन सिंह जोधपुर के राजा थे। किशन सिंह के बारे में कहा जाता है की वो बहुत ही होशियार और बहादुर थे और इसी कारण वो यहाँ शासन करने में कामयाब रहे। किशनगढ़ पर 1840 से 1879 तक पृथ्वी सिंह ने शासन किया उसके बाद यहाँ सरदूल सिंह का शासन रहा जो पृथ्वी सिंह के पुत्र थे। वर्तमान में ब्रिराज सिंह यहाँ के महाराजा हैं।
शहर में कला
इस शहर में कई सारे प्रमुख आकर्षण हैं जिनमें फूल महल पैलेस, रूपनगढ और किशनगढ़ किला मुख्य हैं लेकिन यहाँ किशनगढ़ किला पर्यटकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है। चित्रकला की किशनगढ़ शैली की शुरुआत यही से हुई है जो बहुत ही सुन्दर होती है इस कला के अंतर्गत बनी ठनी नामक एक महीले के चित्र पर काम किया जाता है जो उस समय नगर की नगर वधू थी । किशनगढ़ की तस्वीरें में प्राकृतिक दृश्यों के अलावा हरे रंग का इस्तेमाल प्रचुरता से किया जाता है।
वाहन और कनेक्टिविटी
किशनगढ़ का निकटतम हवाई अड्डा सांगानेर हवाई अड्डा है जो यहाँ से 135 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर रेलवे स्टेशन है जो यहाँ से 27 किलोमीटर की दूरी पर है। आगरा, बीकानेर , जोधपुर, जयपुर और भरतपुर से चलने वाली राज्य परिवहन की बसें भी किशनगढ़ पहुँचने का अच्छा माध्यम हैं।
समारोह और त्योहार
जुलाई और अगस्त माह में मनाए जाने वाले गणगौर महोत्सव का उत्साह यहाँ लोगों में बहुत देखने को मिलता है जिसे यहाँ के लोगों द्वारा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। होली और दिवाली जैसे पर्वों को भी यहाँ बड़ी ही निष्ठा के साथ मनाया जाता है।
और क्या चीजें शहर को रोचक बनती हैं ...
आज किशनगढ़ को चित्रकला के अलावा भारत के संगमरमर के शहर के रूप में जाना जाता है। किशनगढ़ दुनिया की एक ऐसी एकलौती जगह है जहाँ सारे नौ ग्रहों का मंदिर स्थित है और यही बात इसे औरों से अलग बनती है। इन सब बातों के अलावा किशनगढ़ को लाल मिर्च के थोक बाज़ार के रूप में भी जाना जाता है साथ ही ये जगह अपने ग्रेनाईट और संगमरमर के पत्थर के कारण भी पूरी दुनिया में जानी जाती है।
इस शहर में कई सारे प्रमुख आकर्षण हैं जिनमें फूल महल पैलेस, रूपनगढ और किशनगढ़ किला मुख्य हैं लेकिन यहाँ किशनगढ़ किला पर्यटकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है।