बोलघट्टी महल बोलघट्टी द्वीप पर स्थित है जो कोच्चि के एक ओर है। इसका निर्माण 1774 में डच लोगों ने किया था। यह महल, महल के बजाय एक विरासत बंगले की तरह दिखता है। महल का निर्माण पूर्ण होने के पश्चात यहाँ हरे भरे उद्यान और लॉन बनाए गए। प्रारंभ में यह महल डच मलाबार के कमांडर का घर था।
हालांकि 1909 में डच व्यापारियों ने इसे ब्रिटिश लोगों (अंग्रेजों) को किराये पर दे दिया। इसके बाद कई अंग्रेज़ गवर्नरों ने इस महल की खिड़कियों से हरे भरे लॉन और पास ही बहने वाले अरब सागर को देखने का आनंद उठाया। भारतीय स्वतंत्रता के पश्चात यह महल राज्य की संपत्ति घोषित कर दिया गया।
अब इस महल में एक शानदार विरासत होटल और रिसॉर्ट है। महल के चारों ओर के स्थानीय स्थानों का आनंद उठाने के लिए प्रतिवर्ष यहाँ हज़ारों पर्यटक आते हैं। महल में एक आयुर्वेदिक मसाज केंद्र, एक गोल्फ का मैदान और एक स्वीमिंग पूल भी है।



Click it and Unblock the Notifications