चेराई बीच कोच्चि के लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। यह कोच्चि से लगभग 25 किमी. की दूरी पर स्थित है और व्य्पिन द्वीप के अधीन आता है। अनेक स्थानीय निवासी और पर्यटक सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य का आनंद उठाने के लिए यहाँ आते हैं।
इस बीच तक समुद्र या रास्ते से आसानी से पंहुचा जा सकता है। यहाँ कुछ अच्छे होटल और रेस्टारेंट हैं जहाँ आप अदभुत समुद्री भोजन का स्वाद ले सकते हैं। यहाँ कुछ छोटी दुकानें हैं जो ताज़ा समुद्री भोजन बेचती हैं; यहाँ आप अपनी मछली, झींगे और केंकड़े चुन सकते हैं और रेस्टारेंट में पकाने के लिए दे सकते हैं।
कई लोगों को समुद्र में पानी के छींटें उड़ाना अच्छा लगता है परंतु आपको ज्वार (हाई टाईड) के समय बहुत सावधान रहना होगा। समुद्र तट पर अधिकांश घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि लोग चेतावनी बोर्ड की ओर ध्यान नहीं देते। बीच पर शराब पीना मना है और स्थानीय पुलिस इस नियम के विषय में बहुत सख्त है। सजा में जुर्माना और जेल शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications