कोच्चि किला कोच्चि शहर का एक हिस्सा है परंतु यह समुद्र के एक खंड के पार स्थित है। एक मज़बूत पुल कोच्चि किले को बाकी की दुनिया से जोड़ता है। यह स्थान इतिहास, कला, भोजन, और धर्म के मामले में पर्यटकों के लिए कई खुशियाँ प्रदान करता है। इस स्थान की सैर पैदल या साईकिल द्वारा अच्छे से की जा सकती है। साइकिल और मोटर साइकिल किराये पर उपलब्ध हैं।
कोच्चि किले में संग्रहालय, महल, यहूदी उपासना गृह, हिंदू मंदिर, चर्च, ऐतिहासिक इमारतें, आर्ट गैलरी, पार्क, समुद्र तट, आयुर्वेदिक मसाज, रोड़ साइड कैफ़े और यादगार शॉपिंग उपलब्ध है। यात्रा का पूरा आनंद उठाने के लिए यहाँ के स्थानीय लोग घरों में रहने की पेशकश करते हैं।
कोच्चि किले की अद्वितीयता इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में है जो इस क्षेत्र तथा आसपास की इमारतों में प्रतिबिंबित होती है। इस स्थान पर आप आसानी से पुर्तगाली, यहूदी, ग्रीक और तिब्बती संस्कृति देख सकते हैं। हालांकि इन सब के बीच केरल की संस्कृति पूरी तरह से बरकरार है।



Click it and Unblock the Notifications