हिल पैलेस को राज्य का सबसे बड़ा पुरातात्विक संग्रहालय होने का गौरव प्राप्त है। यह महल त्रिपुनिथुरा में स्थित है जो कोच्चि के आस पास के क्षेत्रों में से एक है। 1865 में इस महल के निर्माण के बाद कोच्चि के राजाओं ने इस महल का उपयोग अपने प्रशासनिक कार्यालय के रूप में किया। इस महल के परिसर में 49 इमारतें हैं।
ये सभी इमारतें समकालीन शैली को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। ये इमारतें पारंपरिक वास्तुकला का एक उदाहरण हैं। इस परिसर में हिरन पार्क, पुरातात्विक संग्रहालय, बच्चों का पार्क, एक प्रागैतिहासिक पार्क और एक ऐतिहासिक संग्रहालय है।
इन सब के अलावा इस महल के प्रांगण में कुछ दुर्लभ मसाले और जड़ी बूटियाँ भी होती हैं। केरल राज्य पुरातत्व विभाग संग्रहालय के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है और उन्होंने महल की मूल स्थापत्य शैली को संरक्षित रखने का एक शानदार काम किया है। यह महल तथा संग्रहालय जनता के लिए खुला है। वास्तव में मलयालम फिल्म मणिचित्राअजहु के कुछ दृश्यों की शूटिंग हिल पैलेस में की गई है।



Click it and Unblock the Notifications