कोच्चि बीच जिसे फोर्ट कोच्चि बीच के नाम से भी जाना जाता है, उत्कृष्ट रेतीले तटों का एक बीच है जो फुरसत के समय की गतिविधियों के लिए उपयुक्त है। कोच्चि के मुख्य सहश्र से लगभग 12 किमी. की दूरी पर स्थित इस बीच तक रास्ते द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।
बीच और इसका शांत वातावरण इस स्थान की यात्रा करने वालों को फिर से युवा होने का अनुभव कराते हैं। बीच का प्रमुख आकर्षण किला है जो पास ही स्थित है। स्पष्ट रूप से एक बीते युग की भव्यता और भारतीय - यूरोपीय स्थापत्य शैली की महिमा प्रदर्शित करने वाला यह किला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
समुद्र तट के आसपास का क्षेत्र केरल में पहले स्थित यूरोपीय बस्तियों के क्षेत्र में से एक है जहाँ आज भी अनूठी संस्कृति के चिन्ह पाए जाते हैं। कोच्चि बीच को कोच्चि बीच महोत्सव स्थल के रूप में जाना जाता है जो प्रतिवर्ष इसके किनारों पर आयोजित किया जाता है।
यह उत्सव प्रतिवर्ष दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है और सैंकडों यात्रियों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करता है। यह बीच छुट्टी मनाने और वॉटर स्पोर्ट्स (पाने के खेलों) के लिए उपयुक्त स्थान है और शाम के समय घूमने के लिए उपयुक्त है।



Click it and Unblock the Notifications