पिएर्स लेस्ली बंगला कोच्चि की एक विरासत इमारत है जिसका भ्रमण सबसे ज़्यादा किया जाता है। यह अपनी वास्तु भव्यता और ऐतिहासिक महत्व से यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बीच रोड़ पर कोच्चि फोर्ट के पास स्थित यह शानदार बंगला कोच्चि शहर से कुछ दूरी पर ही स्थित है और यहाँ रास्ते द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।
इस प्राचीन औपनिवेशिक बंगले का निर्माण 1862 में किया गया था और इसने उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध कॉफी व्यापारियों पियर्स लेस्ली एंड कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के रूप में कार्य किया। यह इमारत एक सच्ची वास्तुशिल्पीय प्रसन्नता देता है जहाँ निर्माण की डच, पुर्तगाली और पारंपरिक केरल शैली का सम्मिश्रण देखने को मिलता है।
पियर्स लेस्ली बंगले की अन्य विशेषताओं में धनुषाकार प्रवेश द्वार, कैस्केडिंग बाल्कानियाँ और व्यापक कमरे शामिल हैं। बंगले का परिसर दो घरों से बना हुआ है जिनके नाम ओल्ड हार्बर हाउस और कोडर हाउस हैं। बंगला बहु मंज़िला है और इसके भू-तल की छत लकड़ी के फलकों की बनी हुई है। हवेली के दरवाजे नक्काशीदार हैं और अपनी आकर्षक कारीगरी के द्वारा दर्शकों को प्रसन्न करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications