कोदाचादरी जाते समय पर्यटकों को हिद्लुमाने फाल्स देखना चाहिए, जो कि सबसे सुन्दर झरनों में से एक है। यह फाल नित्तुरु से 10 किलोमीटर कि दूरी पर है और होसानागारा से 45 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है। पर्यटक इस फाल तक पथरीले पहाड़ से होकर पहुंच सकते हैं जो हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। पर्यटक उस रूट का भी चुनाव कर सकते हैं जो नित्तुर से होकर एक जीप ट्रैक के माध्यम से जाती है।



Click it and Unblock the Notifications