कीज्हथाली महादेव मंदिर कोडुन्गल्लुर का प्रमुख धार्मिक स्थान है। त्रिशूर जिले में स्थित इस मंदिर का इतिहास कई शताब्दियों पुराना है। यह मंदिर प्राचीन है और इसकी वास्तुकला आकर्षक है। भगवान शिव जिन्हें महादेव भी कहा जाता है, इस मंदिर के इष्ट देव हैं। केरल के सभी ओर से लोग भगवान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए कीज्हथाली महादेव मंदिर आते हैं।
इस मंदिर का प्रमुख आकर्षण एक बड़ा शिवलिंग है जो मंदिर के गर्भगृह में स्थित है। कहा जाता है कि यह शिवलिंग कई शताब्दियों पुराना है। इसकी ऊँचाई 8 फुट और त्रिज्या 7.5 फुट है और इसे भारत के बड़े शिवलिंगों में से एक माना जाता है। जलते हुए दीयों के साथ यह मंदिर और पृष्ठभूमि में सूर्यास्त का दृश्य बहुत लुभावना होता है। यह मंदिर एक पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है और यात्रियों को एक सुंदर दृश्य उपलब्ध करवाता है।



Click it and Unblock the Notifications