कैथरीन जल प्रपात का नाम, यहां कोटागिरी में कहवा के उत्पादन को शुरू करने वाले व्यक्ति, एम. डी. कोकबर्न की पत्नी के नाम पर रखा गया है। दोनों मिस्टर व मिसेज कोकबर्न कोटागिरी में सबसे पहले बसने वाले लोगों में से एक हैं। यह एक सोपानी जलप्रपात है जो 250 फिट की ऊंचाई से गिरता है।
यह कोटागिरी से मुत्तुपलायम जाने वाले स्थान अरावेनु के रास्ते में स्थित है। जलप्रपात को पूरी खूबसूरती में देखने के लिए, आपको डाल्फिन नोज व्यूप्वाइंट पर पहुंचना होगा। आप इस जलप्रपात की चोटी पर सड़क मार्ग द्वारा भी पहुंच सकते हैं। यह पूरे नीलगिरी का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है।
कैथरीन जलप्रपात कोटागिरी से 5 किलोमीटर दूर हैं।कैथरीन जलप्रपात को स्थानीय भाषा में ‘गेद्देहाडा हल्ला” कहा जाता है, जिसका अनुवादित रूप है ‘’फुटहिल्स डेल नदी“। अपने निजी साधन से कोटागिरी से यहां आने वाले लोगों के लिए यहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग भी एक विकल्प हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications