कोट्टारक्का श्री महागणपती मंदिर केवल एक आकर्षक स्थल ही नहीं, बल्कि केरल का प्रमुख धार्मिक स्थान भी है। कोल्लम जिले से केवल 25 कि मी दूर बने इस मंदिर तक रोड मार्ग द्वारा बडी आसानी से पहँचा जा सकता है।मूलतः यह एक शिव मंदिर है, जो किलाक्केक्करा शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है पर कई साल से इस मंदिर में स्थापित गणपती की मुर्ति के कारण यह गणपती मंदिर के रुप में प्रसिद्ध हुआ। विनायक चतुर्थी, नवरात्री और आयिल्यं मांक इस मंदिर में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहार है, जिनका हिस्सा बनने के लिए दक्षिण भारत से हज़ारों श्रद्धालू आते हैं।
इस मंदिर में भगवान शिव, मुरुगन, अयप्पा और देवी पार्वती की प्रतिमा स्थापित है। कोट्टारक्का श्री महागणपती मंदिर में बनाया जाता अप्पं भोग इसे पूरे केरल में प्रसिद्ध बनाता है। इस मंदिर के द्वार हर धर्म के लोगों के लिए खुले हैं, और इसके शांत और इश्वरीय वातावरण में श्रद्धालू खो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications