थिरूवेरपू मंदिर, केरल के अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर, मीनाचिल नदी के किनारे कोट्टयम् से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। माना जाता है कि यह मंदिर लगभग 1500 साल पुराना है। इस मंदिर के साथ कई किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं।
हालांकि, ये सारी किंवदंतियां, भगवान कृष्ण की महिमाओं और उनकी मूर्ति से जुड़ी हुई हैं। थिरूवेरपू मंदिर के देवता के चार हाथ हैं और मूर्ति को उरूली में रखा माना जाता था। यह मंदिर कई मायनों में अद्वितीय है। सबसे पहले दिन के कुछ घंटों में पायसम बनाने की तैयारी की जाती है।
दूसरा, मंदिर के मुख्य पुजारी इस मंदिर को खोलने के लिए एक कुल्हाड़ी और एक चाभी देते हैं। अगर किसी कारणवश मंदिर का द्वार चाभी से नहीं खुलता है तो पुजारी, कुल्हाड़ी की सहायता से ताले का तोड़कर द्वार खोल लेते हैं। तीसरा, ग्रहण के दौरान मंदिर खुला रहता है। थिरूवेरपू मंदिर में भूतनाथ का श्राइन भी है। इसके अलावा, मंदिर स्थल के बाहर गणपति, सुब्रमण्य, शिव, भगवती और यक्षी के मंदिर भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications