कक्कायम एक सुरम्य बाँधस्थल है जो कालीकट शहर से 45 किमी. की दूरी पर है। यह क्षेत्र अपने विभिन्न श्रेणियों के पौधे और पशु जीवन के लिए जाना जाता है जो पर्यटकों और ट्रेकर्स को समान रूप से आकर्षित करता है। कक्कायम में साहसिक गतिविधियाँ जैसे रॉक क्लाईम्बिंग और ट्रेकिंग की जा सकती हैं। पश्चिमी घाट में स्थित यह स्थान घने जंगलों से घिरा हुआ है।
इस क्षेत्र में ट्रेकिंग के उत्कृष्ट रास्ते हैं और यह वन पुलिस के अधीन आता है। इस क्षेत्र में कक्कायम जलाशय है जो पिकनिक के लिए आनेवालों और साहसिक गतिविधियों के प्रति उत्सुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह क्षेत्र दर्शकों को एक सुरम्य परिदृश्य प्रदान करता है और परिवार के साथ भ्रमण, साहसिक यात्राओं और एक दिन की पिकनिक के लिए उपयुक्त स्थान है।
कालीकट से कक्कायम तक रास्ते द्वारा पहुँचा जा सकता है। कालीकट शहर का बस स्टैंड जिसे मोफुस्सिल बस स्टैंड के नाम से भी जाना जाता है, से बसें भी उपलब्ध हैं। शहर से इस स्थान तक पहुँचने के लिए यात्री किराए की टैक्सी भी ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications