कृष्ण मेनन संग्रहालय कालीकट के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो शहर से 5 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह ईस्ट हिल नामक स्थान पर स्थित है और पज्हस्सी राजा संग्रहालय के पास है। यह संग्रहालय 1975 में भारत के महान राष्ट्रीय नेता वी. के. कृष्ण मेनन की याद में बनाया गया। संग्रहालय में इस महान राजनायिक और राजनीतिज्ञ की निजी वस्तुएँ रखी गई हैं।
इस संग्रहालय में कला के अलग खंड हैं जिसमें पेंटिंग्स और नक्काशियां दर्शाई गई हैं। Tयह स्थान रास्ते द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और यात्री इस संग्रहालय तक पहुँचने के लिए किराए पर बस या रिक्शा ले सकते हैं। कृष्ण मेनन संग्रहालय सोमवार को छोड़कर शेष सभी दिन लोगों के लिए खुला रहता है।
आगंतुकों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहती है। यह उन सभी लोगों के लिए अवश्य देखने लायक स्थान है जो भारत के सांस्कृतिक, राष्ट्रवादी और कलात्मक इतिहास में रूचि रखते हैं।