एट्टुमान्नूर महादेव मंदिर, कुमारकोम का एक लोकप्रिय धार्मिक स्थान, कोट्टायम शहर से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है। केरल के सबसे पुराने मंदिरों में से एक यह मन्दिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का इतिहास कई शताब्दियों पुराना है और हर साल यह लाखों भक्तों को आकर्षित करता है।
मंदिर की वर्तमान संरचना का 1542 में जीर्णोद्धार किया गया था। मंदिर अपने भित्ति चित्रों के लिये जाना जाता है जिनमें से फ्रेस्को सबसे अधिक प्रसिद्ध है और इसे प्रदोष नृत्यम (शिव के नृत्य) के नाम से भी जाना जाता है। यह देश के सर्वश्रेष्ठ भित्ति चित्रों में से एक माना जाता है।
मंदिर परिसर में गर्भगृह, मुख्य मूर्ति, भगवान गणपति और भगवान शस्ट के मंदिर, एक स्वर्ण ध्वज –दण्ड और ताँबें की प्लेटों से ढकी छत स्थित हैं। अरट्टू त्योहार, जिसे फरवरी – मार्च में मनाया जाता है, इस मंदिर का प्रमुख त्योहार है। एट्टुमान्नूर महादेव मंदिर, राज्य के सबसे धनी मंदिरों में से एक, में थुलाभरम नामक एक विशेष रस्म के लिए भक्त अक्सर यहाँ आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications