अथिसायम थीम पार्क मदुरई से 5 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह पार्क मदुरई डिंडीगुल हाइवे पर परवाई में स्थित है। पार्क 70 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस थीम पार्क में 40 गेम्स तथा 20 वॉटर राईड्स हैं। वॉटर राईड्स इस पार्क की मुख्य विशेषता है। वॉटर राईड्स कोर्टअल्लम प्रपात की तरह बनाई गई हैं। इस पार्क का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था तथा इसे भारतीय थीम पार्क की रानी कहा जाता है। परिवार के साथ सैर के लिए यह स्थान उपयुक्त है। इस वॉटर पार्क में कई आकर्षण हैं जैसे प्रवेश द्वार पर शॉवर, सिंधु बाथ, बिग स्प्लैश, वेव पूल और लेज़ी रिवर। ड्राय पार्क में कोलंबस, स्विंग चेयर, बेबी ट्रेन, डेशिंग कार, साईंस पार्क आदि शामिल हैं। यदि आप उत्साह, साहस और भरपूर आनंद के मज़े उठाना चाहते हैं तो आपको इस स्थान की सैर अवश्य करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications