मदुरई में शॉपिंग एक आनंददायक अनुभव होता है। वास्तव में शॉपिंग के बिना मदुरई की सैर अधूरी है। यह शहर अपने कपड़ों और हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर अपनी सिल्क (रेशम), कॉटन, बाटिक और सुन्गुन्दी साड़ियों के लिए जाना जाता है।
हस्तशिल्प जैसे धातु के लैंप, कांसे की मूर्तियाँ, लकड़ी और पत्थर की नक्काशी वाली वस्तुएं आपके घर की शोभा बढ़ाने में सहायक है। यदि आप मदुरई जा रहे हैं तो यहाँ की गलियों में शॉपिंग करना न भूलें। यहाँ आपको शॉपिंग का अच्छा थकाने वाला अनुभव मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications