तिरुपरंकुन्द्रम मदुरई के निकट स्थित शहर है जो मदुरई से 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर अपने मुरुगन मंदिर तथा हज़रत सुल्तान सिकंदर बादशाह शहीद की दरगाह के लिए प्रसिद्ध है। दरगाह तिरुपरंकुन्द्रम पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। मुरुगन मंदिर पहाड़ी की नक्काशी से बनाया गया है।
माना जाता है कि यह पहाडी भगवान के छह पवित्र निवासों में से एक है। इस प्राचीन मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में पांड्य राजाओं ने किया था तथा यहाँ विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियाँ हैं जैसे भगवान शिव, देवी दुर्गा और भगवान विष्णु।
इस मंदिर की मुख्य विशेषता यह है कि यह उस स्थान पर स्थित है जहाँ सूर्य तथा चंद्रमा को एक साथ देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान मुरुगन का विवाह हुआ था अत: विवाह के लिए इस स्थान को पवित्र माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications