तिरुचुज्ही मदुरई के पास स्थित एक गाँव हैं। यह गाँव एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है क्योंकि यह संत श्री रमना महर्षि का जन्म स्थान है। ये भारत के 20 वीं शताब्दी के सबसे अधिक पूजनीय संत थे। इस गाँव में संत को समर्पित एक आश्रम भी है जो श्री रमना आश्रम के नाम से जाना जाता है। इस गाँव में भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर भी है। जो लोग शांति प्राप्त करना चाहते हैं तथा अपने आध्यात्मिक पक्ष को छूना चाहते हैं उन्हें इस स्थान की सैर करने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications