Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मिदनापुर

मिदनापुर पर्यटन - तीर्थयात्रियों का स्थान

9

मिदनापुर कभी कलिंगा साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। ब्रिटिश शासनकाल के समय मिदनापुर ने भारत को कई स्वतंत्रता सैनानी दिए। वर्तमान में कंगसबती नदी के किनारे पर बसा यह शहर कोलकाता से नजदीक होने के कारण एक चर्चित पर्यटन स्थल है।

नामकरण की कहानी

इस शहर के नाम के पीछे की कहानी भी बड़ी रोचक है। हिंदू और मुस्लिम दोनों के पास इस शहर के नामकरण का अपना-अपना मत है। हिंदूओं का मानना है कि इस जगह का नाम स्थानीय देवी मेदनीमाता के नाम पर पड़ा है। वहीं मुस्लिमों का कहना है कि इस शहर का नामकरण उनके पवित्र शहर मदीना के नाम पर हुआ है। इसके पीछे उनका तर्क है कि यहां ढेरों मस्जिद और बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है।

मिनदापुर और आसपास के पर्यटन स्थल

मिदनापुर में कई ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल हैं। इनमें शिव का चपलेश्वर मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और कई मस्जिद व दरगाह प्रमुख हैं। देवी काली के भक्त अकसर यहां के बटाला मंदिर में जाते हैं। पश्चिम बंगाल के अन्य शहरों की तरह ही दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और काली पूजा के दौरान मिदनापुर जाना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान शहर में आप ढेरों पंडाल देख सकते हैं और त्योहारी मौसम के कारण शहर नए रंग में नजर आता है।

मिदनापुर में शिक्षा

पर्यटन स्थलों के अलावा मिदनापुर में कई महत्वपूर्ण स्कूल और यूनिवर्सिटी भी हैं। यहां राज्य के कई बड़े शहरों से भी विद्यार्थी आते हैं। स्थानीय लोग सुबह और शाम में शहर में बने कई पार्कों में घूमने का आनंद उठाते हैं।

कैसे पहुंचें

मिदनापुर हवाई, सड़क और रेल मार्ग से प्रमुख स्थानों से अच्छे से जुड़ा हुआ है।

 

मिदनापुर इसलिए है प्रसिद्ध

मिदनापुर मौसम

घूमने का सही मौसम मिदनापुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मिदनापुर

  • सड़क मार्ग
    मिदनापुर कोलकाता से 129 किमी दूर है और नेशनल हाइवे 6 के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मिदनापुर में रेलवे स्टेशन है, जो राज्य के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। यहां से कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें गुजरती है। आप चाहें तो खड़गपुर रेलवे स्टेशन का भी सहारा ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मिदनापुर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोलकाता में है। यह एयरपोर्ट भारत के प्रमुख शहरों के साथ-साथ विदेशों से भी जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
22 Jun,Mon
Return On
23 Jun,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
22 Jun,Mon
Check Out
23 Jun,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
22 Jun,Mon
Return On
23 Jun,Tue