Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात के बाद अब राजस्थान में कहर बरपायेगा चक्रवाती तूफान 'बिपोर्जॉय'

गुजरात के बाद अब राजस्थान में कहर बरपायेगा चक्रवाती तूफान 'बिपोर्जॉय'

अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय ने गुजरात के समुद्रतट से होते हुए स्थल भाग में प्रवेश किया। 15 जून (गुरुवार) की देर शाम को बिपोर्जॉय का गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ समुद्रतट पर लैंडफॉल शुरू हुआ था, जो देर रात तक चली। लैंडफॉल के समय तूफान की रफ्तार 115-125 किमी प्रतिघंटा थी।

कुछ स्थानों पर तो तूफान की रफ्तार 145 किमी प्रतिघंटा तक बतायी जाती है। गुजरात में भारी तबाही मचाने के बाद अब बिपोर्जॉय राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह धीरे-धीरे कमजोर भी पड़ रहा है लेकिन चक्रवाती तूफान की वजह से राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

cyclone

राजस्थान में होगी भारी बारिश

16 जून (शुक्रवार) को चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय के राजस्थान में पहुंचने की आशंका है। इस वजह से मौसम विभाग ने राजस्थान में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर और जोधपुर इलाकों में तूफान का असर देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में तूफान के साथ भारी बारिश होने की भी आशंका जतायी गयी है।

मौसम विभाग ने जोधपुर, जैसलमेर, पाली, उदयपुर, सिरोही, बीकानेर में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। बताया जाता है कि इन जिलों में 75 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं बह सकती हैं। वहीं जयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सीकर, टोंक, चित्तौड़गढ़, चूरू और दौसा में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन सभी जगहों पर NDRF और SDRF की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

गुजरात में मचायी भारी तबाही

15 जून की देर शाम से लेकर देर रात तक चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया चलती रही। इस शक्तिशाली तूफान की चपेट में आकर गुजरात में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 940 गांवों में अंधेरा छा गया है। चक्रवात के कारण करीब 524 पेड़ भी जड़ से उखड़ गये हैं। लैंडफॉल के बाद इस चक्रवाती तूफान की रफ्तार में थोड़ी कमी आयी है। अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान से बदलकर यह तूफान गंभीर तूफान में बदल गया है। इसकी रफ्तार 105-115 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हो गयी थी।

More News

    Read more about: gujrat rajasthan cyclone
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+