Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में वटवा रेलवे स्टेशन से कालूपुर होकर नव वदज तक AMTS की बस सेवा, जानिए रूट

अहमदाबाद में वटवा रेलवे स्टेशन से कालूपुर होकर नव वदज तक AMTS की बस सेवा, जानिए रूट

अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन पर पिछले काफी समय से मरम्मत व पुनर्निर्माण का काम चल रहा है, जिस वजह से बड़ी संख्या में ट्रेनों को डायवर्ट कर अहमदाबाद शहर के ही दूसरे स्टेशनों से चलाया जा रहा है। कालूपुर जंक्शन अहमदाबाद का मुख्य रेलवे स्टेशन है, जहां से बड़ी संख्या में ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों व शहरों के लिए खुलती हैं।

कालूपुर जंक्शन से खुलने वाली अधिकांश ट्रेनों को जिन रेलवे स्टेशनों पर डायवर्ट किया गया है, उनमें वटवा (Vatva) रेलवे स्टेशन भी प्रमुख है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद म्यूनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (AMTS) ने वटवा रेलवे स्टेशन से नव वदज के बीच नया बस रूट शुरू किया है।

ahmedabad bus

AMTS ने वटवा रेलवे स्टेशन से नव वदज के बीच बस सेवा को शुरू करने के लिए एक नया रूट (रूट नंबर 77) शुरू किया है। इस रूट पर चलने वाली सभी बसें कालूपुर टर्मिनस (अहमदाबाद जंक्शन) से होकर ही जाएंगी। Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसी ही बस सेवा कालूपुर रेलवे स्टेशन से साबरमती रेलवे स्टेशन के बीच पहले ही शुरू की जा चुकी है। अब नव वदज से वटवा रेलवे स्टेशन के बीच बस सेवा को शुरू किया गया है।

क्या होगी बस की Timing?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कालूपुर होकर नव वदज से वटवा रेलवे स्टेशन के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू होने वाली बस सेवा नियमित अंतराल पर ही मिलेगी। इस रूट (रूट नंबर 77) की पहली बस सुबह 6.30 बजे खुलेगी, जिसके बाद से लगभग 20 से 25 मिनट के अंतराल पर पूरे दिन बसें उपलब्ध होंगी। उसी तरह से वटवा स्टेशन से नव वदज के लिए पहली बस सुबह 7.45 बजे खुलेगी जो नियमित अंतराल पर रात तक उपलब्ध होगी।

क्या होगा रूट?

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक
  • गुजरात हाउसिंग बोर्ड
  • श्रुति अपार्टमेंट
  • हटकेश्वर महादेव
  • हटकेश्वर
  • रुद्रेश्वर महादेव
  • अम्राईवाडी
  • इंदिरानगर
  • न्यू कॉटन मिल्स
  • भाग्योदय सोसाइटी (सुखरामनगर)
  • नेमीनाथ देरासर (गोमतीपुर)
  • गोमतीपुर दरवाजा
  • शुद्धोधन नगर
  • पटेल मिल्स
  • बॉम्बे हाउसिंग पुलिस लाइन
  • कामदार मैदान
  • सारंगपुर ब्रिज
  • सारंगपुर
  • कालूपुर टर्मिनस
  • फ्रुट मार्केट
  • दरियापुर दरवाजा
  • दिल्ली दरवाजा
  • शाहपुर दरवाजा
  • शंकर भुवन
  • गांधी ब्रिज
  • इनकम टैक्स ऑफिस
  • गुजरात विद्यापीठ
  • उस्मानपुरा
  • चम्पानेर सोसाइटी
  • वदज

*moovitapp.com से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: ahmedabad travel railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+