Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पहली बार वोट डालने जाना है घर! एयर इंडिया एक्सप्रेस देगी टिकटों पर भारी छूट

पहली बार वोट डालने जाना है घर! एयर इंडिया एक्सप्रेस देगी टिकटों पर भारी छूट

लोकतंत्र के महापर्व - लोकसभा चुनावों की शुरुआत होने ही वाली है। 7 चरणों में देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न करवाएं जाएंगे। लोकसभा चुनावों का पहला चरण 19 अप्रैल को होने वाला है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक खास पहल को लॉन्च किया है - #VoteAsYouAre।

इस पहल के तहत पहली बार वोट देने के लिए अपने घर जाने वाले मतदाताओं को खास छूट देने की घोषणा की गयी है।

air india express

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से अपने घर वोट डालने जाने वाले सभी First Time Voters को 19 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट 18 से 22 साल तक के युवाओं व युवतियों को मिलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस 29 अप्रैल को अपनी 19वीं एनीवर्सरी मनाएगा।

इस सेलिब्रेशन के ही एक हिस्से के तौर पर एयरलाइंस कंपनी ने #VoteAsYouAre पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत घरेलु या फिर अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की विमानों से ही सफर करने वाले वैसे युवा जो पहली बार मतदान करने अपने घर जाना चाहते हैं उन्हें 19 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। खास बात है कि यह छूट 18 से 22 साल तक के युवाओं को ही दी जाएगी।

यह छूट एयरलाइंस कंपनी के टिकट के बेस फेयर पर लागू होगी। यह ऑफर 18 अप्रैल से 1 जून 2024 के बीच यात्रा करने वाले फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए ही लागू होगी। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप एयर इंडिया के मोबाइल ऐप, आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप मतदान केंद्र के नजदीक एयरपोर्ट के लिए टिकट बुक करें।

first time voter loksabha election 2024

बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान सेवाएं देशभर के 31 शहरों में उपलब्ध हैं। अगर आप मतदान करने के लिए अमृतसर, अयोध्या, बागडोगरा, बैंगलोर, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, ग्वालियर, हैदराबाद, इम्फाल, इंदौर, जयपुर, कन्नुर, कोच्ची, कोझीकोड, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मैंगलोर, मुंबई, पुणे, रांची, श्रीनगर, सूरत, तिरुचिरापल्ली, तिरुवनंतपुरम, वाराणसी, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में से किसी भी शहर जाना चाहते हैं या इन शहरों अथवा इनके आसपास के उपनगरीय इलाकों के वोटर हैं, तो आप इस ऑफर का फायदा जरूर उठा सकते हैं।

जल्द ही अपना टिकट बुक करें और वोट देने के अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें।

More News

    Read more about: travel flight airport ticket
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+