Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केंद्र सरकार करेगी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास कई जगहों का विकास, जानिए कौन-कौन और लागत?

केंद्र सरकार करेगी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास कई जगहों का विकास, जानिए कौन-कौन और लागत?

धार्मिक पर्यटन हो या भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कोई ऐतिहासिक महत्वपूर्ण जगह, अमृतसर का नाम हमेशा से ही इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। अमृतसर जाने वाला हर पर्यटक सबसे पहले स्वर्ण मंदिर के दर्शन और फिर वाघा बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली परेड को जरूर देखने जाता है।

इसके अलावा जालियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर, पार्टिशन म्यूजियम और न जाने कितनी चीजें हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। अब केंद्र सरकार अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के आसपास कई जगहों का विकास पर्यटन स्थलों के रूप में करना चाहती है।

amritsar golden temple

हाल ही में लोकसभा में चल रहे शीतकालिन सत्र के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 'पिलग्रीमेज रिजुविनेशन एंड स्पिरीचुअल हेरिटेज ऑगमेंटेशन ड्राइव' (PRASAD) और 'स्वदेश दर्शन' पहलों के तहत राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को आर्थिक मदद पहुंचाने वाली है ताकि पर्यटन के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचों का निर्माण किया जा सकें।

मिली जानकारी के अनुसार प्रसाद (PRASAD) परियोजना के तहत अमृतसर जिले में मौजूद दुर्गियाना मंदिर का विकास किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 2 और परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें पहला है अमृतसर का करुणा सागर वाल्मीकि स्थल का विकास और दूसरा है चमकुर साहिब का विकास। बताया जाता है कि इन दोनों जगहों के विकास कार्यों के लिए क्रमशः ₹6.40 करोड़ और ₹31.57 करोड़ मंजूर किया गया है।

golden temple durgiyana temple development

वहीं स्वदेश दर्शन परियोजना के तहत पर्यटन मंत्रालय ने पंजाब में 'आनंदपुर साहिब-फतेहगढ़ साहिब-चमकुर साहिब-फिरोजपुर-खत्कर कालान-कलनौर-पटियाला का विकास' को मंजूरी दी है। इस विकास योजना के लिए ₹85.32 करोड़ मंजूर किया गया है।

इसके अलावा अमृतसर में 'अटारी पर बार्डर टूरिज्म एक्सपिरियंस' और कपूरथला में ' कांजीलाल वेटलैड पर इको टूरिज्म एक्सपीरियंस' परियोजनाओं के लिए क्रमशः ₹25.90 करोड़ और ₹20.06 करोड़ को मंजूरी दी है। इन दोनों जगहों को ही स्वदेश दर्शन 2.O परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा।

इसके साथ-साथ स्वदेश दर्शन 2.O परियोजना के एक हिस्से के तौर पर 2 और पर्यटन स्थलों, फिरोजपुर (हुसैनीवाला बार्डर) और रुपनगर (आनंदपुर साहिब) को भी चिह्नित किया गया है जिन्हें चुनौतीपूर्ण पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा।

More News

Read more about: amritsar golden temple tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+