Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खत्म हुआ आतंक, तिरुमाला वॉकवे से पिंजरे में कैद हुआ चौथा तेंदुआ

खत्म हुआ आतंक, तिरुमाला वॉकवे से पिंजरे में कैद हुआ चौथा तेंदुआ

पिछले कई दिनों तिरुमाला में आतंक का पर्याय बन चुके चौथे तेंदुए को वन अधिकारियों ने तिरुमाला घाट के पास से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इस चौथे तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ही 'ऑपरेशन तेंदुआ' के समाप्त होने की घोषणा कर दी गयी। पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर के रास्ते में तेंदुओं के दिखने के बाद इस ऑपरेशन को शुरू किया गया था।

leopard

जानकारी के अनुसार 15 अगस्त से शुरू हुए 'ऑपरेशन तेंदुआ' में अब तक कुल 4 तेंदुओं को पकड़ा गया है जिन्हें तिरुपति चिड़ियाघर में सैंपल लेने के लिए ले जाया गया है।

मुख्य वन संरक्षक (CCFO) नागेश्वर राव ने कहा, "सोमवार (28 अगस्त) के तड़के हमने अलीपिरी वॉक के 7 मील के पास से चौथे तेंदुआ को पिंजरा में पकड़ लिया है।" जानकारी के अनुसार इसी महीने के शुरुआत में तेंदुओं के हमले में 2 बच्चे घायल हो गये थे। इनमें से एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी और दूसरा बच्चा घायल हो गया था। इसके बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड और वन अधिकारियों ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए तिरुमाला जंगल में 300 सीसीटीवी कैमरे और पिंजरे लगाए थे।

leopard tirumala

तिरुमाला जंगल में एक ही तेंदुआ कई ट्रैप कैमरों में कैद हुआ था। बता दें, तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की यात्रा के दौरान तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद दो तेंदुओं को पकड़ा गया था। श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर से 500 मीटर के दायरे में इन दोनों तेंदुओं को घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद 17 अगस्त को तिरुमाला फुटवे से तीसरा तेंदुआ पकड़ा गया था।

leopard 3

जिसके बाद 28 अगस्त के तड़के चौथे तेंदुए को भी पकड़ लिया गया। नागेश्वरराव का कहना है कि फिलहाल ट्रैप कैमरे में यहीं 4 तेंदुए दिखाई दे रहे थे। बताया जाता है कि इलाके में यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए वन अधिकारी 500 और ट्रैप कैमरे लगाने की व्यवस्था करने वाली है।

More News

    Read more about: tirumala andhra pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+